(अशोक कुमार मिश्रा मेंटर में आप का स्वागत और अभिनन्दन है , आप का योगदान अमूलय है mo 91-9415393600

बुधवार, 6 अप्रैल 2022

पसंद आपकी ? आपके पास दो विकल्प हैं।

★ ( *1 : पहला*) - शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, सामाजिक, आध्यात्मिक उन्नति के लिए, आप समाज में लोगों के बीच निःस्वार्थ भाव से सकारात्मक विचारों का प्रचार कर सकते हैं। दुनिया में अधिक से अधिक प्यार का  संदेश दे सकते हैं और भाईचारा - इंसानियत की भावना को बढ़ा सकते हैं। मानता हूँ कि पैसा बहुत आवश्यक है, परन्तु इतना भी आवश्यक नहीं है कि कुछ काम इसके बिना न किया जा सके। सकारात्मकता से भरी आपकी छोटी सी प्रेरणा (संदेश) भी समाज में एक बेहतरीन  उदाहरण बनके दशा दिशा को सुधार सकती है। अनगिनत दुर्भाग्यपूर्ण लोगों की नकारात्मक नियति को सकारात्मता से रोशन कर सकते हैं। हाँ, इस प्रक्रिया में थोड़ा त्याग करना होता है, थोड़ी ऊर्जा लगानी होती है और कुछ समय भी लगता है। ये भी सत्य है कि लोग आपके बारे में कुछ न कुछ नकारात्मक बातें भी करेंगे क्योंकि लोगों का काम है कहना। लेकिन यकीन मानिये की बिना किसी उम्मीद के आपके इस नेक काम के लिये, परमात्मा के तरफ से आपको इतना बड़ा मोल मिलेगा की आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। 
★ ( *2 : दूसरा*) - समाज के लोगों एवं समाज में घटनेवाली घटना से आप पूरी तरह से अनदेखा भी कर सकते हैं जैसे कि आपने इसे कभी नहीं देखा ही नहीं, आपने सुना ही नहीं। आप सोच सकते हैं कि मुफ्त में विचारों का प्रसाद बांटकर क्या हो जाएगा। इससे मुझको क्या लेना देना है। ये मेरा काम नहीं है, जिसका है वो समझे, वो करे। ये सब फालतू काम है। मेरे पास ऐसे आलतू फालतू काम के लिए समय नहीं है। अकेले मुझसे क्या हो सकता है। मुझे तो सिर्फ अपने से मतलब है, दुनिया से क्या लेना-देना है। मैंने दुनिया का ठीका उठा रखा है क्या? ये सब घिसी पीटी सकारात्मक विचारों को फैलाकर क्या होनेवाला है। मैं मुफ्त में सकारात्मक संवाद क्यों बाँटता रहूँ, इससे कोई पैसा तो मिलता नहीं है बल्कि अपना समय और ऊर्जा अलग से खर्च होता है। 
★ पसंद आपकी है की अपने समाज के लोगों की शारिरीक, मानसिक, आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए आप कौन सा विकल्प चुनते हैं। आपके पास दोनों विकल्प हैं। 

★ *ए. के. मिश्र (लाइफ कोच)* : *सकारात्मक विचारक, मोटिवेशनल प्रशिक्षक, स्वास्थ्य सलाहकार, प्राणिक हीलर, गायक, लेखक, गीतकार, सामाजिक कार्यकर्ता* 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जीवन में हर व्यक्ति सफल होना चाहता है

      जी वन में हर व्यक्ति सफल होना चाहता है। लेकिन सफलता भी कुछ मांगती है :  • अपने आप पर, ईश्वर पर और अपने काम पर पूर्ण विश्वास रखें।  • स...